पुदुचेरी के बारे में

एसटीपीआई-पुडुचेरी की स्थापना 2001 में हुई थीजो पीआईपीडीआईसीपांडिचेरी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में स्थित है। आईटी उद्योग/सरकारी संगठनों को सॉफ्टलिंक सेवा प्रदान की जा रही है। पुडुचेरी में स्थित एसटीपी इकाइयां सॉफ्टवेयर निर्यात में रचनात्मक रूप से योगदान दे रही हैं।

पुडुचेरी से सॉफ्टवेयर निर्यात में एसटीपी इकाइयों का योगदान:

 

एसटीपीआई पुडुचेरी

पुडुचेरी को पहले पांडिचेरी के नाम से जाना जाता था। सितंबर 2006 में इसका नाम तमिल स्थानीय भाषा के मूल नाम के अनुसार बदलकर दिया गया जिसका अर्थ है "नया गांव"। भारत का यह केंद्र शासित प्रदेश एक फ्रांसीसी बस्ती थी जिसमें पांडी, यनम, कराईकल और माहे शामिल थे।

पांडिचेरी शहर पर फ्रांसीसी संस्कृति का गहरा प्रभाव है, विशेषकर इसकी वास्तुकला पर, जो इस स्थान का फ्रांस के साथ सदियों पुराने संबंधों का परिणाम है।

शैक्षिक संस्थाएँ :

विश्वविद्यालय : 2

पांडिचेरी विश्वविद्यालय और पुडुचेरी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

महाविद्यालय :

इंजीनियरिंग : 18

पॉलिटेक्निक 20+

आईटीआई : 13+

उड़ान सेवा :

चेन्नई सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है, जो पुडुचेरी से लगभग 135 किमी दूर है (लगभग 2 ½ घंटे की यात्रा)। त्रिची हवाई अड्डा 220 किमी दूर है। बैंगलोर (320 किमी) और मदुरै अन्य नज़दीकी हवाई अड्डे हैं।

 

 

 

वापस शीर्ष पर